- Hindi News
- महिला, पुरुष लिंग अनुपात में सुधार लाने को सेमिनार
महिला, पुरुष लिंग अनुपात में सुधार लाने को सेमिनार
सामाजिकमहिला विकास और नेहरु युवा केंद्र के निर्देशानुसार गांव वडाला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जागृति क्लब वडाला की ओर से कन्या भ्रूण हत्या और महिला-पुरुष लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार मं लोगों को सुचेत किया गया कि जो कन्या भ्रूण हत्या करते हैं, उनके उपर हर पल नजर रखनी होगी।
क्लब के प्रधान विशाल शर्मा ने कहा कि समाज में फैली गंदी चीजों को जड़ से खत्म करने के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों को एकजुट होना होगा। सेमिनार में जुगल किशोर, अजय कुमार, विरेंदर शर्मा, पवन शर्मा, मुनीष, अभि, आशीष, राजीव कुमार आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।