पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच सुभाष चंद के पिता का निधन, अंतिम विदाई दी

सरपंच सुभाष चंद के पिता का निधन, अंतिम विदाई दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दातारपुर | गांवसथवा के सरपंच कैप्टन सुभाष चंद को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके पिता छज्जू राम का एक लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। 92 वर्षीय छज्जू राम गत एक वर्ष से मानसिक तौर पर बीमार चले रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग चार बजे अंतिम सांस ली। बाद दोपहर को छज्जू राम का अंतिम संस्कार सथवां गांव के श्मशानघाट पर किया गया। सरपंच सुभाष चंद ने चिता को मुख्याग्नि दी। शवयात्रा में गांव रौली के सरपंच प्रेम कुमार पप्पी, भाजपा नेता राजिंदर छोटी, पंच प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, दिलावर बग्गा, राजेश राणा, सुरिंदर कुमार, कार्यकारी प्रिंसिपल नरदेव सिंह, अंकुश शर्मा, संजीव, रमेश भारी संख्या में लोग शामिल थे।