पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक तलवाड़ा के गांव भडियारा की सड़क की दो सालों से नहीं हुई मरम्मत

ब्लॉक तलवाड़ा के गांव भडियारा की सड़क की दो सालों से नहीं हुई मरम्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दातारपुर | ब्लॉकतलवाड़ा के अंर्तगत पड़ते गांव भडियारा के लोग करीब दो सालों से टूटी बदहाल सड़कों पर से गुजरने को मजबूर हैं। गांव वासियों और पंचायत के बार-बार कहने पर भी हलका विधायक और विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। टूटे रास्तों की समस्या को लेकर सरकार समर्थक भी परेशान है लेकिन वह खुलकर सामने नहीं रहे। गांव भडियारा को जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक कमाही देवी वाले मेन रोड से और दूसरा दातारपुर से वाया रकड़ी होकर लेकिन गांव वासियों की बदकिस्मती है कि यह दोनों रास्ते पूरी तरह से टूट चुके हैं। इस संबंधी गांव के सरपंच प्रीतम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत और अन्य लोगों ने विभाग और हलका विधायक को इस समस्या के हल करने के लिए बार-बार गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।