पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. हरि राम स्कूल में कैंप

डॉ. हरि राम स्कूल में कैंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरि राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस यूनिट का एक दिवसीय कैंप लगाया गया। एनएसएस यूनिट के इंचार्ज आनीष शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए कैंप की शुरुआत रकड़ी दातारपुर के सरपंच कुसुम शर्मा के पति भाजपा नेता प्रभात हैप्पी ने की। भाजपा नेता प्रभात हैप्पी ने कहा कि अपने और परिवार के लिए तो हर कोई काम करता है लेकिन महान इंसान वही कहलाता है जो दूसरों की समस्याओं का समाधान कर समाज सेवा करता है। कैंप के दौरान एनएसएस वलंटियरों ने दातारपुर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर गलियों नालियों को साफ किया और गंदगी के ढेर भी उठाए। इस मौके पर प्रिंसिपल सतविंदर मेहता, योगेश शर्मा, आनीश शर्मा, डिंपल डड्वाल, रण सिंह, वार्ड पंच मधुबाला, कुसुम शर्मा, निशा, लवनीश मिन्हास शामिल थे।