पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा लक्ष्मी चंद का प्रकाशपर्व मनाया

बाबा लक्ष्मी चंद का प्रकाशपर्व मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरा बाबा नानक | बाबालक्ष्मी चंद का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा बाबा श्री चंद में श्रद्धा के साथ मनाया गया। धार्मिक समागम में हजूरी रागी जसविंदर ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। बाबा श्री चंद ट्रस्ट के चैयरमेन रजिंदर सिंह बेदी ने विभिन्न स्कूलों मेें शिक्षा प्राप्त कर रहे जरूरतमंद बच्चों को वजीफे दिए।

बाबा रजिंदर बेदी नेे बताया की विभिन्न स्कूलों के 30 होनहार जरूरतमंद विद्यार्थियों को 72 हजार रुपए बांटे गए। ट्रस्ट द्वारा शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब को 32 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया ताकि क्लब अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, गुरचरण सिंह, सतिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, सतबीर सिंह, सुरजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, डा. त्रलोचन सोखी सहित अन्य मेंबर मौजूद थे।

गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी प्रकाश पूर्व पर स्कूल के छात्रों को वजीफा देते प्रबंधक।

खबरें और भी हैं...