- Hindi News
- डेरा बाबा नानक के पम्मा ने जीती माली की कुश्ती
डेरा बाबा नानक के पम्मा ने जीती माली की कुश्ती
मेले में दर्शकों का मनोरंजन करते गायक सर्बजीत बग्गा और मिस मनप्रीत बग्गा की जोड़ी।
छिंज मेले में अपने दांतों से ईंटों को उठाता एक बालक।
भास्कर न्यूज | दीनानगर
बाबालखदाताकी दरगाह पर गांव दबुर्जी शाम सिंह में दो दिवसीय छिंज मेला आयोजित किया गया। मेले के पहले दिन बाबा लख दाता की दरगाह पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। मेले में कबड्डी कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। जबकि गायक सर्बजीत बग्गा और मिस मनप्रीत बग्गा की जोड़ी ने मेले में आए लोगों का अपने गीतों से भरपूर मनोरंजन कर झूमने पर मजबूर कर दिया।
कबड्डी के मुकाबले में दबुर्जी शाम सिंह की टीम पनियाड़ की टीम को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में चावा की टीम ने छीना बेट की टीम को पस्त किया। कुश्ती के करीब एक सौ मुकाबले करवाए गए। माली कुश्ती के मुकाबले में डेरा बाबा नानक के पहलवान पम्मा ने फगवाड़ा के गुग्गू पहलवान को शिकस्त दी। जबिक छोटी माली की कुश्ती में पहलवान गिंदर पठानकोट ने पहलवार गुरलाल पखोके को हराया। इस दौरान संगीत की धुन पर नाचती घोड़ी, एक बालक द्वारा दांतों से ईंटों को उठाना और एक व्यक्ति द्वारा दांतों से साइकिल को उठाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मेला कमेटी के सदस्यों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सरपंच रवि किरण, पूर्व सरपंच प्यारा लाल, नंबरदार चत्तर सिंह, राज पाल सैनी, सतपाल सैनी, यशपाल सैनी, अशोक कुमार सैनी, मोहन सिंह, रघुवीर सिंह, डा. रमेश सरंगल, रमेश पाल, हरभजन सिंह, ज्ञान सिंह, पंच दर्शन सिंह, सुदर्शन सैनी, पुरुषोत्तम, पवन कुमार भूना, सुच्चा सिंह पप्पू, अमर सिंह, विजय सैनी, बिंदू सैनी, गुलजारी लाल, सोहन सिंह, धर्मपाल, बलबीर बिल्ला, रूप लाल सैनी, मिंटू सैनी, टीनू, भारत भूषण, जोध राज, ओम ्रकाश आैर अन्य उपस्थित थे।