विक्रांत सहगल की बरसी मनाई
डेरा बाबा नानक | आरएसएसके शहीद कार्यकर्ता विक्रांत सहगल की 15वीं बरसी मनाई गई। आर्य समाज मंदिर में हुए कार्यक्रम में बाबा सर्बजीत सिंह बेदी विशेष तौर पर शाामिल हुए। हवन के पश्चात शहीद विक्रांत सहगल के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट करके श्रद्धांजलि दी गई। समाज सेवक राजेश हांडा ने स्व विक्रांत सहगल के जीवन और उनकी आरएसएस के प्रति वचनबद्धता और सेवा की जानकारी दी। विक्रांत सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल धर्मकोट के बच्चों ने देश भक्ति आधारित गीत गाए और नशे के खिलाफ संदेश दिया। 19 सिंतबर 1999 को आरएसएस की शाखा लगाने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने विक्रांत सहगल की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मौके पर आर्य समाज मंदिर के प्रधान अमर नाथ सहगल, सुनीता सहगल, जनक राज, बलविंदर गुप्ता, दविंदर सिंह पाली, रमेश महाजन, आशा रानी, पलविंदर कौर, तिलक राज ढिल्लों, अशोक कुमार, मास्टर रामसरूप, शाम लाल और अन्य उपस्थित थे।