दरिया पार के गांवों में नुकसान का जायजा
भास्कर न्यूज | डेरा बाबा नानक
रावीदरियापार के गांवों में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के सैन्य अधिकारियों ने वहां दौरा किया। बिहार रेजिमेंट के ब्रिगेडियर आरआर सिंह कमांड अधिकारी विनीत लोहिया और कर्नल अमित आहुजा ने गांव घनिए के बेट के बाढ़ पीड़ित किसानों से बात करके हालात की जानकारी ली। गांव के सरपंच सुखदेव सिंह भोला ने सैन्य अधिकारियों को बताया कि हर साल रावी दरिया के बसंतर नाला के कारण दरिया पार के छह गांवों में बाढ़ जाती है।
उन्होंने बताया बसंतर नाला पाकिस्तान की तरफ से ऊंचा होने के कारण भारतीय क्षेत्र में बाढ़ का कारण बन जाता है, जिससे हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो जाती है और लोगों के घर ढह जाते है। लोगों ने सैन्य अधिकारियों से मांग की कि रावी दरिया पर स्थाई पुल बनाया जा ताकि आरपार आवाजाही सरल हो सके। ब्रिगेडियर आरआर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मुश्किलों का हल निकालने के लिए संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए रेजिमेंट टीचर मुहैया करवाएगी। इस दौरान रेजिमेंट के कैप्टन अनुपम चौधरी, सूबेदार बीके सिंह, किसान मनदीप सिंह, परमिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बाबा अवतार सिंह, प्रकाश सिंह, जसवंत सिंह फौजी, पंचायत मेंबर गुलजार सिंह, गुरबचन सिंह, पूरण सिंह, ज्ञान चंद, बीर सिंह और अजीत कुमार मौजूद थे।
ब्रिगेडियर आरआर सिंह ने किसानों से हालात के बारे में जानकारी ली।
गांव घनियां के बेट के सरपंच सुखदेव सिंह और अन्य गांवों के लोगों ने सैन्य अधिकारियों से रावी दरिया पर पुल बनाने की मांग की।