- Hindi News
- कौंसिल चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे: सुक्खी
कौंसिल चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे: सुक्खी
कांग्रेसभवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान विधायक सुखजिंदर सिंह सुक्खी रंधावा की अध्यक्षता में हुई। जिसे कांग्रेस के आब्जर्वर जसबीर सिंह डिंपा बतौर मुख्यमेहमान शामिल हुए।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक अश्विनी सेखड़ी, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक चरणजीत कौर बाजवा, पीपीसीसी के सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा, पीपीसीसी सदस्य रमन बहल और पूर्व मंत्री सुशील महाजन विशेष रूप से मौजूद थे। इसमें फैसला लिया गया कि इस बार जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नगर कौंसिल चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता एकजुट होकर इन उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रचार करें। डेरा बाबा नानक से मुहिम को शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सिटी प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा भुच्ची, बलविंदर सिंह कोटला भामा, तरसेम सहोता, अजय वर्मा, साहिब सिंह मंड, भुपिंदर सिंह भगतूपुर, बरिंदर सिंह छोटेपुर, बलवंत सिंह स्वामी, जनक राज महाजन, बलविंदर सिंह भुल्लर, बलविंदर सिंह, सुखदीप सिंह तेजा, हरदीप सिंह बेदी, दर्शन महाजन, बलविंदर सिंह भिंदा, जरनैल सिंह ठीकरीवाल, रविंदर शर्मा, गुरदेव सिंह साहबी, नीलज सल्होत्रा, सुरिंदर कुमार शर्मा, भूपिंदर सिंह ठेकेदार, गुरशरण सिंह मान, बलदेव सिंह बंदेशा, नवल मल्होत्रा, गोपाल कृष्ण, प्रवीण सैनी, सतनाम सिंह, गगन करलूपिया, बीर मसीह,रविंदर बल्लू, भूपिंदर सिंह ठेकेदार, राजू घराला, मनजीत सिंह, तृप्ता ठाकुर, गुरविंदर लाल, रविंदर कौर, गुरदर्शन रंधावा, बरिंदर सिंह पाहड़ा, जगतार सिंह गौंसल, हरदीप सिंह खोदेबेट, लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
कांग्रेस भवन में चुनावों संबंधी बैठक में संबोधित करते जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा।
कांग्रेसी विधायक संयुक्त रूप से चलाएंगे चुनावी मुहिम, बैठक में नेताओं ने लिया फैसला