पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालियों की ब्लाकेज के कारण प्राइमरी के स्टूडेंट्स को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया

नालियों की ब्लाकेज के कारण प्राइमरी के स्टूडेंट्स को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डेरा बाबा नानक

गांवजोड़िया खुर्द मेंनालियों में ब्लाकेज की वजह से जमा हुए गंदे पानी के कारण 30 स्टूडेंट्स वाले प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया गया और उनको पास वाले गांव में शिफ्ट कर दिया गया है।

यहीं नहीं दो गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार से निवेदन किया है। इस संबंध में गांववासियों कश्मीर सिंह, बिट्टू मसीह, लाभ सिंह, बीरा मसीह, फौजी मसीह तथा अजीत सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क पर पिछले काफी दिनों से घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रखा है, जिसकी निकासी होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी सड़क पर गांव का सरकारी प्राइमरी स्कूल है, इसमें पूरी तरह गंदा पानी भर चुका है। कोई अज्ञात बीमारी स्टूडेंट्स को घेर ले, इसलिए उनको साथ के गांव चंदूनंगल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब और प्राचीन शिव मंदिर को जाने के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। गांववासियों को यह परेशानी बहुत दिनों से हो रही है, इसके बावजूद प्रशासन और सरकार लोगों की इस मुश्किल की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने अपील की है कि समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए।

इस संबंध में सरपंच पलविंदर सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर बीडीपीओ से लिखित शिकायत की गई है और परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। विभाग को फिर से चेताया जाएगा।