पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिल जमा करवाए जाने के बाद बंद स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू : ईओ

बिजली बिल जमा करवाए जाने के बाद बंद स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू : ईओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|डेरा बाबा नानक

कस्बोंसे स्ट्रीट लाइटों कीपरेशानी अब खत्म होने वाली है, परिषद की ओर से सभी स्ट्रीटों की मरम्मत करवाई जा रही है।

इस संबंध में नगर परिषद के ईओ बृजमोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों पॉवरकॉम ने बिजली का बिल अदा किए जाने के कारण स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई काट दी थी। जिससे पूरे कस्बे में अंधकार छाया रहता था। लेकिन अब लोगों को इस समस्या से निजात मिलेंगी। बता दे कि कस्बे की बहुत सी लाइटें खराब और बेकार हो चुकी थी, जिनकी मरम्मत करवाई जा रही है। ईओ ने बताया कि 4 मार्च को ऐतिहासिक श्री चोला साहिब लग रहा है। जिसको देखते हुए परिषद के अधिकार क्षेत्र के कामों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर सुच्चा सिंह, सर्बजीत सिंह, राजकुमार उपस्थित थे।