- Hindi News
- कबड्डी में दीनानगर की लड़कियों ने जालंधर की टीम को हराया
कबड्डी में दीनानगर की लड़कियों ने जालंधर की टीम को हराया
छिंजमेलाकमेटी ने बाबा पीर रतन नाथ की याद में पांचवां वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। कमेटी के प्रधान पवन कुमार अध्यक्षता में आयोजित मेले का उद्घाटन गांव के सरपंच संजीव शर्मा ने किया। मेले में करीब 150 कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। लड़कियों की कबड्डी आकर्षण का केंद्र रही। माली कुश्ती के मुकाबले में डेरा बाबा नानक के पहलवान पम्मा ने आलमगीर लुधियाना के पहलवान शिंदा को चित कर खिताब हासिल किया। लड़कियों की कबड्डी में दीनानगर की टीम ने जालंधर की टीम को परास्त किया। विजेताओं को मेला कमेटी की ओर नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
सरपंच संजीव कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मेले पंजाब की शान हैं। गांवों में हर साल होने वाले छिंज मेले अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं और इसके प्रति लोगों का आकर्षण यहां की सभ्याचारक पहचान को आज भी मजबूती देता है। उन्होंने सरकार से छिंज मेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर प्रकार की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए इन्हें उत्साहित करना बेहद जरूरी है। कमेटी द्वारा मुख्यातिथि सहित मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक समिति सदस्य पवन कुमार सैनी, शरत कुमार शम्मी, विनोद कुमार, बोधराज, राजू, सोनू, पंच सुच्चा सैनी, महिंदर पाल सैनी, मास्टर सुखदेव राज, योगराज, राहुल, नीतिश कुमार, दीपक सैनी, विशाल, आशु आदि मौजूद थे।
माली की कुश्ती का शुभारंभ करवाते मेला कमेटी के सदस्य।