पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीपाईट कैंप देगा सेना की भर्ती के लिए रिटन टेस्ट की मुफ्त कोचिंग

सीपाईट कैंप देगा सेना की भर्ती के लिए रिटन टेस्ट की मुफ्त कोचिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | पंजाबसरकार द्वारा जिला गुरदासपुर में नौजवानों को अर्द्ध सैन्य बल और सेना में भर्ती के लिए कस्बा डेरा बाबा नानक में सीपाईट कैंप चलाया जा रहा है। सीपाईट कैंप के इंचार्ज मेजर दलबीर सिंह ने बताया कि कैंप में 2015 में करीब 500 युवकों को कोचिंग दी गई और वे विभिन्न सुरक्षा फोर्सिस में भर्ती हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से क्षेत्र के नौजवानों के सपनों को साकार किया गया है। कैंप में नौजवानों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाता है। मुफ्त कोचिंग के साथ मुफ्त खाना और रिहायश का भी प्रबंध किया जाता है। उन्होंने बताया कि तिब्बड़ी कैंप में चल रही सेना की भर्ती के लिए सीपाईट कैंप द्वारा जो युवक मेडिकल में फिट हो गए हैं उन्हें लिखित टेस्ट के लिए विशेष कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीपाईट कैंप डेरा में 15 से 27 फरवरी तक जिला गुरदासपुर और पठानकोट के युवकों को लिखित टेस्ट की कोचिंग दी जाएगी। लिखित टेस्ट 28 फरवरी को होगा।

जानकारी देते मेजर दलबीर सिंह और नवजोध सिंह।

खबरें और भी हैं...