पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल बस पर गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

स्कूल बस पर गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल बस पर गोली चलाने के आरोपी डेरा बाबा नानक पुलिस के गिरफ्त में।

भास्कर न्यूज | डेरा बाबा नानक

गुरुनानकपब्लिक स्कूल बस पर गोली चलाने के मामले में वांछित दो और आरोपी को पुलिस ने शिनिवार को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपियों ने 30 जुलाई को गुरु नानक पब्लिक स्कूल की बस जो बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, पर गोली चलाई थी। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि बस चालक तरसेम सिंह के बयान पर अनजान हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि स्कूल बस पर गोली चलाने वाले सुखराज सिंह उर्फ बॉबी वासी गांव बसंतकोट तथा अमृतपाल सिंह वासी गांव बसंतकोट बस अड्डे के पास हैं।

इस पर एएसआई सुखचैन सिंह ने गांव शिकार के बस अड्डा से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल इंडिका कार के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी रछपाल सिंह वासी गांव खुशहालपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बताते चले कि 30 जुलाई को गुरु नानक पब्लिक स्कूल का बस चालक तरसेम सिंह छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था कि गांव मांगियां के निकट इंडिका कार में सवार चार लोगों ने बस को ओवरटेक करके रोक लिया और बस पर गोली चला दी। उस समय एक दर्जन के करीब बच्चे बस में सवार थे। बस ड्राइवर तरसेम सिंह के बयान पर थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज किया गया था।