- Hindi News
- पूर्व सैनिकों के सम्मान में कराया कार्यक्रम
पूर्व सैनिकों के सम्मान में कराया कार्यक्रम
डेरा बाबा नानक|डेरा बाबानानक में 3 बिहार रेजीमेंट के जवानों की तरफ से पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कमांडेंट विनीत लोहिया, टूआईसी एनके शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया? इसमें देश भक्ति के गीत, कोरियोग्राफी, स्किट और डांस किया गया। अधिकारियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों को खूब आनंद उठाया। पूर्व सैनिकों ने अपनी नौकरी के समय के बिताए पल नए जवानों के साथ सांझा किए। पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर पूर्व सैनिक, अपने जवानों के साथ दुश्मन के दांत खट्टे करने में अभी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर हवलदार बलबीर सिंह, कैप्टन महिंदर सिंह, सूबेदार मेजर नरिंदर सिंह, सूबेदार कुलवंत सिंह, हवलदार प्यारा सिंह, गुरदीप सिंह अन्य उपस्थित थे।