पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडरों की सप्लाई हुई बाधित बीडीपीओ दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

गैस सिलेंडरों की सप्लाई हुई बाधित बीडीपीओ दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|डेरा बाबा नानक

गैसएजेंसी की तरफ से समय पर सिलेंडरों की सप्लाई दिए जाने से गुस्साए लोगों ने बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया और एजेंसी मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रदीप सिंह और करनैल सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक में कोई गैस एजेंसी नहीं है और कलानौर से सप्लाई आती है। पिछले लंबे से कलानौर गैस एजेंसी की तरफ से कस्बे की दाना मंडी में सिलेंडरों की गाड़ी भेजी जाती है, लेकिन पिछले काफी दिनों से गाड़ी नहीं आई,जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और रोजाना गाड़ी के इंतजार में दाना मंडी में पहुंच जाते हैं और घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर खाली हाथ घरों को लौटना पड़ता है। अगर कोई कलानौर में गैस लेने पहुंच जाता है तो वहां से बैरंग लौटा दिया जाता है कि डेरा बाबा नानक में ही गैस की गाड़ी भेजी जाएगी।

कामकाजठप कर देंगे

कईबार इलाके के लोगों की ओर से गैस एजेंसी में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, पर कोई असर नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द गैस की सप्लाई की गई और इसमें सुधार हुआ तो एजेंसी का घेराव करके सारा कामकाज ठप किया जाएगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह, प्रीतम सिंह, लव,राजिंदर कुमार,नरिंदर सिंह, प्यारा लाल,बब्बू,राजा,परगट सिंह आदि मौजूद थे।

गुस्साए लोगों का कहना है कि अगर जल्द सिलेंडर मिले तो कलानौर में जाकर गैस एजेंसी दफ्तर का घेराव करेंगे।