- Hindi News
- बसंतकोट में फुटबाल टूर्नामेंट 14 से शुरू
बसंतकोट में फुटबाल टूर्नामेंट 14 से शुरू
गुरदासपुर | शहीदभगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गांव बसंतकोट की ओर से ग्राम पंचायत के सहयोग से चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट 14 फरवरी को कराया जा रहा है। प्रधान गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीव सिंह और जसबीर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन जत्थेदार मक्खन सिंह बसंतकोट करेंगे। पुरस्कार डीएसपी डेरा बाबा नानक गुरमीत सिंह चीमा करेंगे। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 12 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।