अब ऑनलाइन होगा निजी स्कूलों का डाटा
गुरदासपुर | जिलेके प्राइवेट स्कूलों का डाटा अब जल्द ऑनलाइन होने जा रहा है। डीईओ सलविंदर सिंह समरा के नेतृत्व में ब्लाक डेरा बाबा नानक, ध्यानपुर और कादियां के प्राइवेट स्कूल मुखियों और कंप्यूटर टीचर्स को ई-पंजाब वेबपोर्टल की ट्रेनिंग दी गई। सरकारी सीसे स्कूल में हुई ट्रेनिंग में कोआर्डिनेटर मुनीष शर्मा, दविंदर सिंह और धीरज पुरी ने वेबसाइट में स्टाफ मोड्यूल, टीचर्स की हाजिरी, पोस्टिंग स्टेट्स, जॉब प्रोफाइल और बच्चों का डाटा फीड करने के बारे में बताया। टीचर्स को पोर्टल पर आने वाली समस्याओं के उत्तर भी दिए गए। पुरी ने बताया कि सरकारी के बाद प्राइवेट स्कूलों का डाटा ऑनलाइन होगा।