विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने देंगे : रूपिंदर संधू
जिलाप्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू ने धनौला में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि पिछले 9 सालों में अकाली-भाजपा सरकार ने जो काम किया है उतना किसी सरकार के समय नहीं हुआ। सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से बौखलाहट में आकर ही विरोधी बेतुकी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 के अंत तक सारे शहरों की नुहार बदल दी जाएगी। विकास कार्यों को लेकर ग्रांटों की कोई कमी नहीं दी जाएगी। इस मौके पर जोरा सिंह थिंद, मुनीश बांसल, बहादर सिंह ढिल्लों, बुटा खां, सौदागर सिंह, बबली सरां, हरी सिंह, दीपक सिंह, रणजीत सिंह और अमनदीप कौर आदि मौजूद थे। (सागर)