सरबत के भले के लिए पाठ के डाले भोग
धनौला|बाबा जीवनसिंह कल्ब की तरफ से शरबत के भले के लिए रखे अखंड पाठ के भोग डाले गए। समारोह में जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने समारोह में माथा टेका और लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। इस अवसर पर जोरा सिंह थिंद, सर्कल प्रधान मक्खन सिंह धनौला, मनीष बांसल, बहादर सिंह ढिल्लों, बुटा खां, लखवीर सिंह, निर्मल सिंह, बलदेव सिंह, सुदागर सिंह, रेश्म सिंह, हंसा सिंह आदि मौजूद थे। (सागर)