पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टावरों का समान चोरी, मामला दर्ज

टावरों का समान चोरी, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवदारापुर के पास से बिजली के टावरों का समान चोरी करने वाले अज्ञात चोरों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। थाना सदर के एएसआई तारा सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी तरन तारन द्वारा पुलिस को की शिकायत में कहा कि वह बिजली के टावर लगाने वाली कंपनी एमबी एल इंटर प्राइजेज में बतौर साइट इंचार्ज लगा हुआ हैं उसके पास गांव करोडकलां से धर्मकोट के गांवों के टावरों का ठेका हैं। उसने बताया कि गांव दारापुर में उनका टावरों का काम चल रहा था कि 12 सितंबर की देर रात को 10,12 अज्ञात लोगों ने वहां पड़े कंपनी के चैनल, पलेटे अन्य समान को ट्रक में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)