पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी से मिला किरती किसान और पीएसयू का वफद

डीसी से मिला किरती किसान और पीएसयू का वफद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरतीकिसान यूनियन और पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन का वफद पटवारी नायब सिंह, सरपंच हरभजन सिंह नूरपूर हकीमा की ओर से आम लोगों की धक्के से दबाई जा रही जमीनों की जांच करने नूरपुर हकीमा के स्व. अंग्रेज सिंह की जमीन की रजिस्ट्री धोखे से अपने नाम करवा लेने को लेकर डीसी से मिला। किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान दविंदर सिंह घाली ने बताया कि धर्मकोट इलाके में नायब सिंह पटवारी लोगों से धांधली करने के लिए जाना जाता है जो कई लोगों की जमीनें धोखे से अपने चहेतों के नाम करवा देता है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार ने कई बार एसडीएम को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि डीसी ने एसडीएम धर्मकोट को दोनों पक्षों को सुनकर जरूरी कागजात देखकर जल्द मसला निपटाने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर किरती किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान मोहन सिंह डाला,जिला सचिव छिंदर सिंह झंडेयाना, कर्मजीत कोटकपूरा, हरदीप कौर कोटला, बलवंत सिंह हाजिर थे। (गुलाटी)

डीसी को मिलने जाते किरती किसान यूनियन पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन का वफद।