पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफीम, नशीले पाउडर शराब समेत चार काबू

अफीम, नशीले पाउडर शराब समेत चार काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने गश्त के दौरान 4 लोगों को काबू कर उनके पास से अफीम, नशीला पाउडर और शराब बरामद की है। सीआईए स्टाफ एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि वह गांव खोसा पांडो के नजदीक गश्त कर रहे थे इसी दौरान बलविंदर सिंह निवासी भोयपुर की तलाशी लेने पर उससे 250 ग्राम अफीम और 150 रुपये की नकदी बरामद की गई। इसी तरह थाना सदर के एएसआई भागमल ने बताया कि उन्होंने गांव डरोली भाई में गश्त के दौरान प्रगट सिंह निवासी मंगेवाला की तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसी तरह थाना कोटईसे खां के हवलदार बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव बलखंडी के पास से गश्त के दौरान रूप सिंह निवासी खोसा कोटला को काबू कर उसके पास से 12 बोतल शराब मोटा संतरा की बरामद की है। इसी तरह थाना धर्मकोट के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव अमीवाला के बस अड्डे पर गांव रेडवा निवासी हरबंस सिंह को काबू कर उसके पास से 35 बोतल अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से काबू किए सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। (गुलाटी)

बर्बाद करता नशा