पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात लीटर शराब और चार ग्राम हेरोइन समेत दो लोग गिरफ्तार

सात लीटर शराब और चार ग्राम हेरोइन समेत दो लोग गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | पुलिसने गश्त के दौरान दो लोगों को काबू कर उनके पास से अवैध शराब हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के हवलदार चरणजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव अमीवाला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हाथ में प्लास्टिक की कैनी पकड़े पैदल रहे व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे करीब 7 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने व्यक्ति अमरजीत सिंह को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसी तरह थाना फतेहगढ़ पजंतूर के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंनें गश्त के दौरान गांव मंदर के पास से गुरसेवक सिंह निवासी गांव दौलेवाला को काबू कर उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। (गुलाटी)