पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 25 को मतदान

नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 25 को मतदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | एडीसी(ज) कम एडीशनल जिला चुनाव अफसर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में तीन नगर पंचायतों कोटईसे खां, निहाल सिंह वाला बंधनी कलां में चुनाव के लिए नामांकन पर्चे दाखिल करने के लिए स्थान निश्चित कर दिए गए हैं। कोटईसे खां के लिए रिटर्निंग अफसर उपमंडल मजिस्ट्रेट धर्मकोट हरदीप सिंह धालीवाल होंगे और सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार धर्मकोट गुरजीत सिंह होंगे। नगर पंचायत निहाल सिंह वाला के लिए रिटर्निंग अफसर उपमंडल मजिस्ट्रेट ज्योति बाला मट्टू, सहायक रिटर्निंग अफसर ब्लाक विकास पंचायत अफसर निहाल सिंह वाला कृपाल सिंह होंगे। इसी तरह नगर पंचायत बधनी कलां के लिए रिटर्निंग अफसर तहसीलदार निहाल सिंह वाला जसवंत राय होंगे और सहायक रिटर्निंग अफसर नायब तहसीलदार बलदेव सिंह होंगे।