- Hindi News
- पेशी पर आए हवालाती से मारपीट करने और धमकियां देने पर सात नामजद
पेशी पर आए हवालाती से मारपीट करने और धमकियां देने पर सात नामजद
मारपीट के आरोप में पति समेत सात नामजद
मोगा| गांव कडियाल में प|ी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराली परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि मंजू निवासी कड़ियाल हाल आबाद माछिया बस्ती जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी गांव कडियाल निवासी जुगराज सिंह से 17 जनवरी 1999 को हुई थी। उसने कहा कि उन दोनों में अनबन रहने के चलते वह आपने मायके माछिया में चली गई और उसने तलाक खर्चे का केस अपने पति जुगराज सिंह पर अदालत में किया हुआ है, उसे पता चला कि उसके पति जुगराज सिंह ने नरेन्द्र कौर नाम की महिला को अपने घर में बैठाकर रखा है और वह दोनों पति प|ी की तरह रह रहे हैं। वह इसका विरोध करने के लिए 8 सितंबर को गांव कडियाल में आई हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसके पति जुगराज सिंह, ननद सर्बजीत कौर, पालो कौर, सास दिलीप कौर, रानी कौर, हरविंदर सिंह और नरेन्द्र कौर निवासी कड़ियाल ने उससे मारपीट करके घायल कर दिया। एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान लेने के बाद उसके पति जुगराज सिंह समेत सातों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)
भास्कर न्यूज।|मोगा
हत्याके मामले में अदालत में पेशी पर आए हवालाती से मारपीट करने और उसे धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को नामजद किया हैं जिनमें से 4 लोगों को काबू किया हैं। थाना सिटी के एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि मेजर सिंह निवासी सैदोके की ओर से पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके बेटे रविंदर सिंह पर थाना निहाल सिंह वाला में हत्या का मामला दर्ज है।
वह इस समय फरीदकोट की जेल में बंद हैं। उसने कहा कि 12 सितंबर को फरीदकोट से पुलिस उसके बेटे को मोगा की जिला कचहरी परिसर में पेशी पर लाई थी। इस दौरान जगजीत सिंह, अमनदीप सिंह, दर्शन सिंह निवासी सैदोके, जगसीर सिंह, कमल खान, निक्का खान निवासी भाई रूपा लवजीत सिंह निवासी भदौड़ ने उसके बेटे रविंदर सिंह पर बख्शीखाने के निकट हमला कर दिया। हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। उसने बताया कि जिला कचहरी के बाहर उक्त आरोपी 12 बोर राइफल से लेस थे दो गाड़ियों पर सवार होकर खड़े थे और जाते हुए उसकी पुत्रवधू रिश्तेदारों को धमकियां देकर फरार हो गए। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 4 लोगों के खिला