पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहन और शराब समेत तीन काबू, एक फरार

लाहन और शराब समेत तीन काबू, एक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने गश्त के दौरान तीन लोगों को काबू कर उनके पास से भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद की है जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना निहाल सिंह वाला के हवलदार जसवंत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव बिलासपुर के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हें किसी व्यक्ति ने गुप्त सूचना दी कि गुरमीत सिंह निवासी गांव बिलासपुर के घर छापामारी कर वहां से 50 किलो लाहन अवैध शराब बरामद की गई। घर का मालिक गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। इसी तरह थाना सदर के हवलदार गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गांव साफूवाला में निरभै सिंह साफूवाला को काबू कर उसके पास से 6 बोतल शराब बरामद की हैं। इसी तरह थाना धर्मकोट के हवलदार पिपल सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गांव भिंडर कलां से बलवंत सिंह निवासी गांव भिडर कलां को काबू कर उसके पास से 12 बोतल शराब फस्ट च्वाइस बरामद की हैं। इसी तरह थाना कोटईसे खा के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होनें गश्त के दौरान गांव मुनावा के पास से स्कूटरी पर रहें राजेश कुमार निवासी गांव सनेर थाना जीरा जिला फिरोजपुर के पास से 24 बोतल शराब मार्का मोटा संतरा बरामद की हैं। विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा काबू किए फरार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। (गुलाटी)