- Hindi News
- 107वें जन्मदिवस पर शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
107वें जन्मदिवस पर शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शहीदेआजम नव चेतना मंच धर्मकोट की ओर से एडी कॉलेज में शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर समागम का आयोजन किया गया। समागम की शुरुआत ईटीटी यूनियन पंजाब के अध्यक्ष जसविंदर सिद्धू ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर लोक कलां जीरा इकाई की ओर से नाटक मैं भगत सिंघ हां पेश किया गया। जसविंदर सिद्धू ने कहा कि हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मंच का संचालन गुरप्रीत सिंह किया। इस अवसर पर अवतार सिंह, गुरमीत, रणजीत सिंह, निर्भय सिंह, गुरबीर गोगा, हितेश सिंगला, जतिंदर भुल्लर, मुखत्यार सिंह, अमृतपाल सिंह, इकबाल, बलराज, बस्स बरसालवी, अकाली दल के शहरी अध्यक्ष बलराम शर्मा उपस्थित थे। (धवन)
मोगा |हमें शहीदोंकी सोच पर चलकर उनके उपदेशों पर पहरा देना चाहिए। यह बात सिविल अस्पताल में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आयोजित समागम मेंे फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज ने कहीं। मौके पर डा. संजीव जैन, डा. मनदीप, अमृता, चमन लाल, प्रकाश चंद, सुनील, काला, साधू सिंह, वीर सिंह आदि अस्पताल का स्टाफ हाजिर था। (संदीप)
शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा नेता।
ज्योति प्रज्ज्वलित करके समागम शुरूआत करते ईटीटी यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिद्धू