16 को लौहारा में लगेगा पशुधन मेला
पंजाबसरकार की ओर से पशुओं की नस्ल सुधार और दूध में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से मोगा के गांव लौहारा के फक्कर बाबा दामू शाह स्टेडियम में 16 17 दिसंबर को पशुधन दूध दोहन मुकाबले के करवाए जा रहे है।
बुधवार को जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स में आयोजित बैठक की प्रधानगी करते हुए एडीशनल डिप्टी कमिश्नर अरविंदरपाल सिंह संधू यह जानकारी दी। इस दौरान पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. नाजर सिंह ने बताया कि यह मेला पशुपालन विभाग द्वारा हर वर्ष ग्रामीण विकास विभाग पंजाब जिला प्रशासन के सहयोग से लगाया जाता है। मेले में दुधारू पशुओं के दूध दोहन के मुकाबले करवाए जाते है। सबसे अधिक दूध देने वाले पहले पांच पशुओं के मालिकों को ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा मारवाड़ी, नुकरे बछेरे, घोड़े-घोडिय़ों के नस्ल के मुकाबले, नीली रावी भैंस, कट्टों के मुकाबले, भेड़, बकरियों, सूर, मुर्गे, बतख कुत्तों के नस्ल के मुकाबले होंगे। लौहारा के सरपंच जगजीवन सिंह, फक्कर बाबा दामूशााह कमेटी के अध्यक्ष साधू सिंह, सचिव जसपाल सिंह, बाबू सिंह आदि ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस बैठक में एसडीएम धर्मकोट हरदीप सिंह धालीवाल, एसएमओ डा. नरेश गुप्ता, सीनियर वेटनरी अफसर विनोद कुमार गोयल, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा बलविंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी हाजिर थे।
बुधवार को जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स में बैठक की प्रधानगी करते एडीसी अरविंदरपाल सिंह संधू।