- Hindi News
- जीत के बाद आप वर्करों ने भंगड़ा डाल मनाया जश्न
जीत के बाद आप वर्करों ने भंगड़ा डाल मनाया जश्न
भास्कर न्यूज|जैतो/बाघापुराना/ धर्मकोट
आमआदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी की दिल्ली में हुई जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, लड्डू बांटे तथा शहर में विजय जुलूस निकाला।
आप पार्टी जैतो के कन्वीनर सोनी कांसल ने बताया कि निकाय चुनावों में आप पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने पर अभी कोई प्रभावी फैसला नहीं किया है लेकिन जैसे पार्टी हाईकमान से बातें निकलकर रही है कि शायद आप पार्टी पंजाब निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। अगर ऐसा होता है तो आप पार्टी प्रत्येक वार्ड में एक अच्छे प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी। इस मौके पर कन्वीनर सोनी कांसल, विनोद डोड, मनीष डोड, मनजिदंर जीत, तीर्थ राज गर्ग, बलविदंर सिंह, अमनदीप काला, बलराज सिंह, प्रगट सिंह, गुरप्रीत शर्मा, रमेश शर्मा, विक्की थे (चावला)
बाघापुरानामेंजैसे ही जीत के नतीजे टीवी पर डिस्पले हुए आप वर्करों ने सड़कों पर पटाखे फोड़ गुलाल खेल जश्न मनाना शुरू कर दिया।
आप के बलजिंदर सिंह रिंटू ने कहा कि दिल्ली की 67 सीटों पर शानदार जीत इस बात की गवाह है कि अरविंद केरीवाल के इस्तीफा देने के बाद और ज्यादा तादाद में जनसमूह उनके साथ जुड़ा है। (पंकज)
धर्मकोटमेंआप पार्टी हलका धर्मकोट के इंचार्ज संजीव कोछड़ सेक्रेटरी डा. रणजोध सिंह की अगुवाई में दिल्ली विधानसभा में हुई पार्टी की जीत की खुशी में वर्करों की ओर से लड्डू वितरित किए गए।। इस अवसर पर इंचार्ज संजीव डा. रणजोध ने कहा कि दिल्ली के लोगों की ओर से आप पार्टी के उम्मीदवारों को बहुमत देकर भाजपा समेत समूह पार्टियों को दिखा दिया है कि केजरीवाल सरकार की ओर से कम दिनों में लोगों के दिलों में जगह बना ली है।
उन्होंने कहा कि इसका असर पंजाब में 2017 की विधान सभा चुनावों में भी दिखेगा, पार्टी पंजाब में भी सरकार बनाएगी। (धवन)
जैतो के एक बाजार में विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाते हुए आप पार्टी कार्यकर्ता।
बाघापुराना के मेन शहीद भगत सिंह चौक में जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता।