एडीसी से मिले आंगनवाड़ी वर्कर्स
मोगा| आॅलइंडिया आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन का वफद मांगों को लेकर एडीसी से मिला। इस दौरान प्रदेश के वित्त सचिव गुरचरण कौर ने बताया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की ओर से मांगों को मानने से नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि लेबर कानून अनुसार कम से कम मेहनताना देना जरूरी किया जाए, आंगनवाड़ी वर्कर को दर्जा तीन हेल्पर को दर्जा चार दिया जाए, सुपरवाइजरों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए, राशन जरूरत अनुसार सेंटरों में भेजा जाए, मानभत्ता सात तारीख तक दिया जाए, सर्दियों की छुट्टियां सरकारी स्कूलों की तरह दी जाए। इस वफद में प्रदेश प्रेस सचिव राजविंदर कौर, जिला प्रधान सर्बजीत कौर, ब्लाक प्रधान बाघापुराना विक्रमजीत कौर, ब्लाक प्रधान धर्मकोट रंजीत कौर, ब्लाक प्रधान निहाल सिंह वाला छिंदर कौर, उप सचिव गुरप्रीत कौर, सुखजिंदर कौर, सर्बजीत कौर ततारिये वाला हाजिर थे।(गुलाटी)