अवैध शराब समेत दो काबू
मोगा | थानाधर्मकोट पुलिस ने दो स्थानों से गश्त के दौरान दो लोगों को काबू कर उनके पास से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की है। हवलदार जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत गोव गट्टी जट्टा के पास बलवीर सिंह निवासी कोट मोहम्मद खां को अवैध शराब की 30 बोतलों समेत गिरफ्तार किया है। इसी तरह हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव नसीरेवाला गांव के पास गश्त के दौरान प्रकाश सिंह निवासी कोट मोहम्मद खां को 30 बोतलें अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (गुलाटी)