कार की चपेट आया व्यक्ति घायल, रेफर
मोगा| बसस्टैंड से पैदल जा रहे व्यक्ति को लापरवाही से कार चलाते हुए कार चालक ने चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। थाना धर्मकोट के हवलदार पीपल सिंह ने बताया कि नवदीप कुमार निवासी बड्डूवाल रोड धर्मकोट ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पिता गुरदीप सिंह धर्मकोट के बस स्टैंड से पैदल घर की और जा रहे थे। पीछे से अज्ञात इंडिका कार चालक ने उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना दाखिल करवाया गया। पुलिस ने नवदीप कुमार के बयान पर अज्ञात इंडिका कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)