आम आदमी पार्टी की जीत पर जताई खुशी
भास्कर न्यूज|कोटइसे खां/ धर्मकोट
दिल्लीमें हुई विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 67 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर आप पार्टी की जीत पर गांव खोसा रणधीर निवासी गुरविंदर सिंह पप्पी क्लब अध्यक्ष बलदेव सिंह, रुपिंदरपाल सिंह, जिंदा सिंह, राजा सिंह, मनजिंदर सिंह, केवल सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजंट सिंह, गगन सिंह, गुरपाल सिंह, किरन, जसपाल सिंह, राजविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, हैरी आदि ने खुशी जताई। (मनू)
धर्मकोटमेंहलका इंचार्ज संजीव कोछड़ और सेक्रेटरी डा. रणजोध सिंह की अगुवाई में दिल्ली विधानसभा में हुई जीत की खुशी में एमपी हलका फरीदकोट साधू सिंह की ओर से गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में पार्टी के रवि गिल के दफ्तर में वर्करों द्वारा लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर वर्करों की ओर से पटाखे फोड़ भंगडा डाल खुशी जाहिर की गई। मौके पर गांववासियों के लिए चाय का लंगर लगाया गया। इस दौरान कृष्ण अरोड़ा, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, सुखा, दिसा, गगन, बाबा दीप, केवल सिंह, प्रीतम सिंह उपस्थित थे। (धवन)
आप की जीत पर खुशी जताते हुए वर्कर।
खुशी प्रगक करते गांव खोसा रणधीर निवासी