स्कॉलरशिप टेस्ट में शानदार प्रदर्शन
धर्मकोट |लवली प्रोफेशनलयूनिवर्सिटी जालंधर में जिले के अलग-अलग स्कूलों समेत पंजाब के स्कूलों के बारहवीं कक्षा के बच्चों का स्कॉलरशिप टेस्ट करवाया गया। इसमें एंजल हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल हरविंदर कौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवदीप कौर ने पहला, सुखसिमरन कौर ने दूसरा और प्रज्ञा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को लवली यूनिवर्सिटी के रकेश कुमार की ओर से सर्टिफिकेट दिए गए और स्कूल के लिए लैपटॉप, प्रिंटर डोंगल देकर सम्मानित किया गया। मैनेजमेंट कमेटी के करन शर्मा डायरेक्टर डा. अशोक शर्मा ने बधाई दी। (धवन)