- Hindi News
- जमीन के झगड़े में व्यक्ति पर हमला, सात नामजद
जमीन के झगड़े में व्यक्ति पर हमला, सात नामजद
गांवचक्क तारेवाला के व्यक्ति को जमीनी के झगड़े के चलते रविवार को तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह निवासी चक्क तारेवाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका 4 कनाल जमीन को लेकर गांव के विधि चंद निवासी कमालके के साथ झगड़ा चल रहा है। उसने बताया कि विधि चंद ने अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, गगन सिंह, बलविंदर सिंह निवासी तारेवाला और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल जसबीर सिंह के बयान लेने के बाद उक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)