- Hindi News
- दहजे के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला
दहजे के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला
गांवकनिया कलां की लड़की को उसके ससुराली परिवार की ओर से दहेज की मांग को लेकर परेशान कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता मनदीप कौर निवासी कन्नियां कलां ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 27 फरवरी 2011 को सोना सिंह निवासी गांव राजेवाल थाना शाहकोट (जालंधर) के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति सोना सिंह, ससुर जागीर सिंह और सास कौशल्या ने उसको मायके परिवार से दहेज लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया। मनदीप कौर ने बताया कि उसने अपने मायके से 3 लाख रुपये लाकर दिए थे , जिससे उसका पति सोना सिंह इटली चला गया। उसने इटली से फोन कर कहा कि वह अपना कही और किनारा कर लें। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच धर्मकोट की पुलिस को सौंप दी। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच में मनदीप कौर के लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस पर पुलिस ने पीडि़ता के पति सोना सिंह, ससुर जागीर सिंह सास कौशल्या के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)