सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले
धर्मकोट| गुरुद्वाराबाबा पूर्ण सिंह में अकाली दल बादल के 94वें स्थापना दिवस पर श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग नगर काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष गुरमेल सिंह की अगुवाई में डाले गए। इस अवसर पर हलका विधायक कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की प|ी बीबी मुखत्यार कौर विशेषतौर पर पहुंची। मार्केट कमेटी धर्मकोट के चेयरमैन गुरनाम विर्क, वाइस चेयरमैन गुरनाम भुल्लर, हरभजन बत्तरा, कुलविंदर गिल ने पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें आज पंजाब में बढ़ रहे नशे और भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सबको एकजुट होकर लड़ना चाहिए।