शराब और हेरोइन समेत दो लोग काबू
मोगा |पुलिस नेगश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से दो लोगों से शराब और हेरोइन बरामद की है। थाना धर्मकोट के हवलदार रेशम सिंह ने बताया कि किशनपुरा में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से तीस बोतल अवैध शराब बरामद की गई। उसकी पहचान तरसेम सिंह उर्फ जस्सा निवासी किशनपुरा के रूप में हुई। इसी तरह नारकोटिक्स ड्रग सेल के एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि गांव संधूवाला के रजवाहे के पास से गुरमेल सिंह निवासी उच्चावेहडा से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। (गुलाटी)