हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत
मोगा |जिलेके थाना अजीतवाल में तैनात हेड कांस्टेबल की मंगलवार की रात्रि दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को ही पुलिस कर्मी लुधियाना के हीरो हार्ट अस्पताल से दवाई लेकर लौटा था। उसने पांच महीने पहले दिल की बीमारी होने के चलते बाईपास सर्जरी भी करवाई थी। हेड कांस्टेबल कस्बा धर्मकोट निवासी 43 वर्षीय रछपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि रछपाल सिंह को पांच महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था। मंगलवार को वह चेकअप करवाने के लिए लुधियाना गया था और देर सांय ही घर लौटा था। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि घर आने के बाद रछपाल सिंह ने खाना खाया था और जैसे ही वह सोने लगा तो उसे अपने सीने में दर्द होने के साथ-साथ घबराहट महसूस हुई दम तोड़ दिया। मृतक पीछे विधवा प|ी, एक बेटी बेटा छोड़ गया। (संदीप)