सांसद ने धर्मकोट का किया दौरा
धर्मकोट |आम आदमीपार्टी के हलका फरीदकोट के सांसद प्रो. साधू सिंह ने सोमवार को हलका धर्मकोट के गांवों का दौरा किया गया। इस अवसर पर गांव जलालाबाद में उन्होंने गांववासियों से कहा कि वह जल्द ही हलके के हर गांवों से राबता करके उनकी मुश्किलें हल करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद वह गांव भिंडरकलां में जोड़ मेले पर पहुंचे, जहां गांववासियों की ओर से उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि संसद में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की मांग करेगे। इस अवसर पर संजीव कोछड़, डा. रणजोध सिंह, दविंदर सिंह, अवतार रोली, डा. प्रीत, गुरसेवक सिंह, केके, निर्भय सिंह सहित गांववासी उपस्थित थे। (धवन)