कृषि मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
धर्मकोट| कृषिमंत्री और हलका विधायक जत्थेदार तोता सिंह ने नगर कौंसिल के दफ्तर में क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें सुनने के लिए संगत दर्शन किया। इस अवसर पर एडीसी अजमेर सिंह, एसडीएम हरदीप धालीवाल, तहसीलदार जरनैल सिंह, नगर कौंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष गुरमेल सिद्धू विशेषतौर पर उपस्थित थे। संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और इससे संबंधित महकमें के अधिकारियों को उनके हल करने के निर्देश दिए। हलका विधायक जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों से किए गए वायदे के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि धर्मकोट में सीवरेज का कार्य चल रहा है जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी रछपाल सिंह, पीए गुरमिंदरजीत बब्बलू, रजिंदर कालरा, गुरमीत सिंह, गुरदीप मठाडू, गुरमेल घारू, सुशील कुमार, अशोक बजाज, नवल सूद, कुलवंत चीमा, दविंदर छाबड़ा सहित अधिक संख्या में गांवों के सरपंच शहरवासी उपस्थित थे। (धवन)