- Hindi News
- लोगों को बुनियादी और सेहत सेवाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत: डीसी
लोगों को बुनियादी और सेहत सेवाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत: डीसी
पंजाबसरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सेहत सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और राज्य के स्कूलों, अस्पतालों की इमारतों सड़कों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। यह जानकारी डीसी परमिंदर सिंह गिल ने सोमवार को अफसरों के साथ हुई बैठक में दी।
इस अवसर पर कार्यकारी इंजीनियर, उसारी मंडल, लोक निर्माण विभाग शाखा के राकेश गर्ग भी उपस्थित थे। डीसी ने बताया कि 1.50 करोड़ रुपए की लागत से मोगा में टेलिस्कोपिक डाइट का निर्माण करवाया गया है। इसके अलाव 55 लाख रुपए की लागत से गांव दातेवाल के मिडल से हाई स्कूल अपग्रेड करने, गांव नसीरेवाला के मिडल से हाई स्कूल करने के लिए अप ग्रेडेशन पर 47.09 लाख रुपए, गांव बलखंडी के मिडल हाई स्कूल को हाई स्कूल अपग्रेड करने पर 47.52 लाख रुपए, मिडल स्कूल कोठे पत्ती मोहबत को हाई स्कूल अपग्रेड करने पर 47.29 लाख रुपए खर्च किए गए है। ब्लाक स्तरीय वेटरनरी अस्पताल धर्मकोट के निर्माण पर 34 लाख रुपए खर्च हुए है। इसी तरह जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह में 9.62 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सिटी कॉलेज निहाल सिंह वाला की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।
इसके अलावा धर्मकोट में तहसील कम्पलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है इस कार्य पर 7.19 करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना है। डीसी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत अप्रैल 2012 से अब तक 87.42 किलोमीटर की लंबाई की 5 सड़कों की अप ग्रेडेशन का कार्य 30.26 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हो चुका है, जबकि 21.25 करोड़ रुपए की लागत से 48.37 किलोमीटर की लंबाई वाली 5 सड़कों की अप ग्रेडेशन का कार्य प्रगति अधीन है।
गांव पत्तो हीरा सिंह में यूनिवर्सिटी कॉलेज निहाल सिंह वाला की इमारत का बाहरी दृश्य।