पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया बाइक चालक की मौके पर ही मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक चालक की मौके पर ही मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकैला के नजदीक बुधवार की रात को सामने से रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की एक लाइट खराब थी, जिससे एक लाइट के सहारे ही चालक ट्रैक्टर पर रेत लादकर रहा था।

घटना के बाद वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी में पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में थाना धर्मकोट के एएसआई मनमोहन सिंह और हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय सतनाम सिंह के भाई कुलदीप सिंह ने उन्हें दिए बयानों में बताया कि उनकी भतीजी की गांव रेड़वां में शादी थी। सतनाम सिंह गांव दुन्नेके में दर्जी का काम करता था।

बुधवार को भतीजी की शादी में भाग लेने के बाद वह शादी में शामिल होने वाले कुछ रिश्तेदारों को उसके घर भोएपुर आने को कहा था। इसके चलते सतनाम सिंह अपनी बाइक लेकर कस्बा धर्मकोट से घर आने वाले रिश्तेदारों की आवभगत के लिए खाने का सामान खरीद वापस बाइक पर गांव भोएपुर की ओर लौट रहा था।

इसी बीच लगभग 7.30 बजे जब वह गांव कैला के नजदीक पहुंचा तो सामने से रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने गलत दिशा में आकर सतनाम सिंह के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर उन्होंने वीरवार को मृतक के भाई के बयानों पर मौके से ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हुए अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चे और प|ी छोड़ गया। (संदीप)

कोटकपूरा | कोटकपूरा-बठिंडारोड पर गांव बरगाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बरगाड़ी वासी सुखमंदर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने पुत्र तेज सिंह के साथ साइकिल पर मजदूरी करने को मुख्य सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान गांव में स्थित डेरा राधा स्वामी के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में तेज सिंह की मौत हो गई, जबकि सुखमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का