\"सुनहरी सवेर\' का विमोचन किया
सरकारीप्राइमरी स्कूल बड्डूवाल में वीरवार को प्रिंसिपल परमजीत कौर की अगुवाई में छात्रों की अोर से तैयार की गई बाल मैगजीन सुनहरी सवेर पुस्तक का विमोचन करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। पुस्तक विमोचन एनआरआई रणजीत कौर की ओर से किया गया। समागम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें छात्राओं ने गिद्दा डालकर खूब धमाल मचाई। एनआरआई की ओर से बच्चों के लिए साफ पानी पीने के लिए आरओ भी भेंट किया गया। इस मौके रछपाल सिंह, डा. भाग सिंह, अध्यापिका पूनम शर्मा, अमरप्रीत सिंह, वदीप सिंह, रणजीत कौर, मनजीत कौर आदि उपस्थित थे। (धवन)