विवाहिता को घर से निकाला, पर्चा
मोगा| धर्मकोटमें दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को तंग कर उसे घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम गांधी निवासी बाबा तोतल वाली गली कोटईसे खां ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी किरण बाला की शादी मनीष पब्बी निवासी मोहल्ला पब्बियां धर्मकोट के साथ 30 नवंबर 2012 को हुई थी। शादी के 2 महीने बाद उनका दामाद मनीष पब्बी उसकी बेटी को और दहेज लाने के लिए तंग करने लगा।
उसने कहा कि 20 जून 2014 को उसकी बेटी को तंग परेशान कर घर से बाहर निकाल दिया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच धर्मकोट के डीएसपी को सौंपी। डीएसपी ने जांच के बाद शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए अरोप सही पाए और थाना धर्मकोट की पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुरुषोत्तम गांधी की शिकायत पर मनीष पब्बी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)