वाट्सअप पर डाली फोटो, दो नामजद
मोगा | गांवचक्क कनियां निवासी व्यक्ति की फोटो को महिला की अश्लील फोटो के साथ वाट्सअप पर डालने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि कारज सिंह निवासी कन्नियां खास ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि गांव के ही बलविंदर सिंह तलविंदर सिंह ने उसकी फोटो को किसी अज्ञात महिला की अश्लील फोटो तैयार करके गलत ढंग से उसके साथ वाट्सअप पर डाल दी। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के बाद दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैँ। (गुलाटी)