रंजिशन व्यक्ति पर हमला, 5 नामजद
मोगा | गांवरेड़वा में रंजिश के चलते व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी गांव रेड़वा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि बलवीर सिंह, उसकी प|ी जिंदर कौर, पाला सिंह, चानन सिंह, प्रीतो प|ी मनसा सिंह निवासी रेड़वा ने 10 सितंबर की रात उसके खेत में घुसकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। बलविंदर सिंह ने बताया कि रंजिश यह है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति उसके खेत में पेड़ काटते थे और वह उन्हें ऐसा करने से रोकता था। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)
मोगा | गांवकिशनपुरा कलां निवासी व्यक्ति पर रंजिशन घर में घुस हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को परिजनों की ओर से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन गांव किशनपुरा कलां निवासी अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर के सामने बने पशुओं के बाड़े में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था कि इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिल उनके घर में घुस उस पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना धर्मकोट के एएसआई मेजर सिंह ने उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। (संदीप)