प्रभु के स्मरण से मिलती है पापों से मुक्ति: हरबंस
कॉलेज में करवाया जपुजी साहिब का पाठ
श्री चिंतपूर्णी सेवा मंडल ने लगाया भंडारा
भास्कर संवाददाता। निहाल सिंह वाला
विश्वहर रंग मस्त स्थानीय इकाई की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके भाई हरबंस लाल मस्त जलालवालों ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रवचन करते कहा कि मनुष्य को प्रति दिन परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। जिससे मनुष्य पर कभी कष्ट नहीं आता।
परमात्मा का सिमरन करने से दुखों का विनाश होता है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पतंग उड़ाने का त्योहार ही नहीं बल्कि दीन दुखियों की सेवा करना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रहा नशा चिंता का विषय है। इसलिए हमें अपने आसपास के लोगों को भी नशों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करके नशों से बचने को प्रेरित करना चाहिए। समागम में कव्वाल मोहम्मद सलीम एंड पार्टी, क्रामत एंड पार्टी मलेरकोटला वालों की ओर से संगत को कव्वालियों से निहाल किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़, पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत, आचार्य भूषण गोयल, अवतार चंद, परमपाल सिंह, सुरेश बांसल, जतिंदर गर्ग, दिलबाग सिंह, हरीष गोयल, महिंदर सिंह, बेअंत सिंह, गुरविंदर सिंह, हंसराज, प्रिंस, अमित, अमनदीप सिंह, मानव गोयल, बलवीर सिंह, महिंदर सिंह, राज कुमार, रेशम खान, ओमप्रकाश, सतपाल, रजिंदर जोशी, महत कुमार, जगननाथ, अमृत पाल, जलाल आदि उपस्थित थे। (भूषण)
बसंत पंचमी समागम में उपस्थित गणमान्य।
धर्मकोट | एडीकॉलेज की नई बनी इमारत में जपुजी साहिब के बाद बारामाह का पाठ करवाया गया। इस मौके रागी निर्भय सिंह, संदीप सिंह, कंवल इंद्रपाल सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन कर उपस्थित संगत को गुरु घर के दर्शाए मार्ग दर्शन पर चलने का उपदेश दिया। अरदास के बाद संगत में प्रशाद वितरित किया कॉलेज प्रिंसिपल गीता गुप्ता, प्रो. प्रितपाल कौर, राम मूर्ति समेत कॉलेज का समूह स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे। (धवन)