दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने धर्मकोट में करवाया सुंदरकांड
धर्मकोट| दिव्यज्योति जागृति संस्थान और हनुमान मंदिर कमेटी के सहयोग से मेन बाजार में स्थित श्री हनुमान मंदिर में बसंत पंचमी पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
इसमें संस्थान के संचालक एवं आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सोम्या भारती पहुंची। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहर से तो अपने शरीर को सजा कर रखता है लेकिन यदि आत्मा का कल्याण नहीं करता तो उसका जीवन शांतमय नहीं हो सकता। इसलिए यदि हम आत्मा का कल्याण चाहते हैं तो हमें पूर्ण गुरु के सानिध्य को प्राप्त करना होगा।
इस शुभ अवसर पर साध्वी चित्रा भारती, साध्वी प्रेमलता भारती और साध्वी चंद्रकला भारती ने चौपाइयों का मधुर गायन कर श्रद्धाुलओं को निहाल किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्त हनुमान की महिमा को श्रवण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी का पूर्ण सहयोग रहा (धवन)